{"_id":"cdee79cb4bb75d6daa6ab45c95d26c25","slug":"following-roared-menial-jobs-at-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक मुख्यालयों पर गरजे रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक मुख्यालयों पर गरजे रोजगार सेवक
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित करने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने सोमवार को जिले के 16 ब्लाकों के मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए पोस्टकार्ड को पोस्ट किया गया जिसमें सरकार से वादा निभाने का आग्रह
किया गया था। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो 29 जनवरी से जिला मुख्यालयों पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
सदर ब्लाक में सोमवार को धरना के दौरान ग्राम रोजगार संघ के जिला मंत्री गुलाब बिंद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो ग्राम
पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित किया जाएगा। सपा की सरकार बने चार साल हो गए लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। सपा प्रमुख को याद दिलाने के लिए पोस्टकार्ड लिखने और धरना देकर उन्हें
विज्ञापन
वादा याद दिलाने का काम किया गया। अपनी मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक 29 जनवरी से जिला मुख्यालयों पर बेमियादी आंदोलन करेंगे। इसके बाद आठ फरवरी से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर महेंद्र
कुमार, अनिल कुमार, बिंदू देवी, उमेश कुमार, दीपक सिंह यादव, शशिबाला देवी, क्रांति बिंद, राजीव कुंवर, संजय कुमार मेहता आदि मौजूद रहे।
सुहवल संवाददाता के मुताबिक, सरकार की वादाखिलाफी ने नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने रेवतीपुर ब्लाक पर धरना दिया। पिन्टू पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सहायक विकास अधिकारी लालमन मौके पर पहुंच
कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन रोजगार सेवक नहीं माने। ब्लाक अध्यक्ष पिंटू पांडेय ने कहा कि हम अपनी उपेक्षा कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। सपा सुप्रीमो अपने वादे से मुकर रहे हैं। उन्होंने रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का
दर्जा देने, उन्हें नियमित करने और वेतन भुगतान करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में राधेश्याम यादव, बलवंत सिंह, योगेश कुमार, राकेश यादव, राजेश कुमार भारती, राम प्रवेश, कामेश्वर प्रसाद मौजूद रहे। बिरनो संवाददाता के मुताबिक,
ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पोस्टकार्ड भेजकर वादा निभाने की
मांग की। ब्लाक अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर रही है। आश्वासन के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इस
मौके पर रामदुलार यादव, दिनेश कुशवाहा, रुकसाना खातून, प्रदीप यादव, राघवेंद्र कुमार, रामानंद चौहान, दिनेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक, ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, विरेन्द्र, रमेश, राधेश्याम, प्रमोद, जाफर, पिन्टु राम, राकेश यादव, मीना, शीला देवी, सुशीला शामिल रहीं।