{"_id":"658b2bbecbe77b4b58081255","slug":"follow-traffic-rules-yourself-and-make-others-aware-shekhar-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-8431-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन खुद करें और दूसरों को भी जागरूक करें : शेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन खुद करें और दूसरों को भी जागरूक करें : शेखर
विज्ञापन
नंदगंज। दिन पर दिन साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप सतर्कता बरतें। यातायात नियमों का पालन स्वयं करें साथ में दूसरों को भी जागरूक करें, इससे सड़क हादसों के आंकड़ों पर अंकुश लगेगी। उक्त बातें भुड़कुड़ा सीओ शेखर सेंगर ने मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रेनबो मॉर्डन स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
सीओ ने कहा कि अराजक तत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे। पुलिस को दोस्त समझकर अपनी हर छोटी बड़ी समस्या साझा करें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सतर्क रहें। अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी होता है तो तुरंत पुलिस को बताएं, समाधान कराया जाएगा। उन्होंने भी बिना किसी झिझक के अपने साथ होने वाली घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिसका अधिकारियों ने जवाब भी दिया। कार्यक्रम में प्रश्न पूछने वाली छह छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल के संरक्षक भानु प्रताप जायसवाल ने सीओ भुड़कुड़ा को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अरुण जायसवाल, प्रधानचार्य बीना जायसवाल, विनीत शर्मा, जुनैद खान, बेलाल सिद्दीकी, वेलफेयर क्लब के पीआरओ सूर्य रेखमणि आदि मौजूद थे। संचालन डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।
सवाल: साइबर अपराध होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।-आंचल
जवाब: जब भी घटना हो, उसकी सूचना नजदीकी थाने पर दें। थाने पर जाने से कभी भी न डरें, बेझिझक अपनी समस्या बताएं।
सवाल: कॉलेज से निकलते समय रास्ते में कोई परेशान करता है, तो कहां और किससे शिकायत करें। - सिमरन
जवाब: लड़कियों के साथ हुए किसी भी अपराध के लिए कई हेल्पलाइन नंबर हैं, जहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है।
सवाल: पुलिस वाले गलत व्यवहार करें, तो कहां शिकायत कर सकते हैं। - विपिन चौधरी
जवाब: गलत व्यवहार करने वाला चाहे पुलिस कर्मी ही क्यों न हो, तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबरों के साथ आला अधिकारियों से कर सकती हैं।
सवाल: एंटी रोमियो क्या है, इसका क्या कार्य है। -अशोक
जवाब: सरकार की ओर से एंटी रोमियो महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई एक योजना है। उसका काम शोहदों से महिलाओं की सुरक्षा करना है।