फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   flood

कटान से बचाने को ठोकर पूरा कराएं

Fri, 04 Jun 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
flood
मुहम्मदाबाद। सेमरा गांव को गंगा की कटान से बचाने के लिए बनाए जा रहे ठोकर को पूरा कराने की मांग जनहित में की गई है। इसके लिए गांव बचाओ आंदोलन सेमरा के संयोजक प्रेमनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि सेमरा, शिवरायकापुरा एवं बच्छलकापुरा के लोग पिछले 25 वर्षों से कटान की विभीषिका से जूझ रहे हैं। कटान से बचाने के लिए ठोकर निर्माण का प्रयास 2000, 2012 और 2016 में किया गया लेकिन ठोकर निर्माण में मानक की अनदेखी से बने ठोकर गंगा में समाहित हो गए। आज भी कटान पीड़ित सैकड़ों परिवार सड़कों के किनारे एवं खेतों में झोपड़ी डालकर अथवा सरकारी स्कूलों, एएनएम सेंटर आदि भवनों में खानाबदोशी की जिंदगी जी रहे हैं। पिछले वर्ष से रामतुलाई से 600 मीटर का ठोकर निर्माण हो रहा है। एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। बरसात आने को है और अभी एक चौथाई काम ही हो सका है। निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत करते हुए गुप्ता ने सीएम से निवेदन किया है कि ग्राम वासियों के हित में ठोकर निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप कराया जाए। जो निर्माण हुआ है उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed