फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five thieves arrested with stolen goods

चोरी के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested with stolen goods
भांवरकोल। हैदरिया फ्लाई ओवर के पास से पुलिस टीम ने बुधवार को डीजल इंजन की चोरी करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कबाड़ में बेचे गए डीजल इंजन और तीन इंजन हेड भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मच्छटी चौकी इंचार्ज ओंमकार तिवारी पुलिस टीम के साथ सिक्सलेन फ्लाई ओवर के पास भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का ईशारा किया तो वह बाइक घुमाकर भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम ने तीनों को धर दबोचा। बाइक की तलाशी ली तो उसमें इंजन खोलने के दर्जनों सामान और अन्य कई औजार मिले। जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह दिन में सिवान में रेकी करते थे और रात में सिवान में लगे डीजल इंजन और उसके हेड एवं अन्य पार्ट्स खोलकर कबाड़ी को बेच देते हैं। उनकी निशानदेही पर नोनहरा थाने के पास कबाड़ की दुकान से चोरी किए गए तीन डीजल इंजन, हेड टंकी और एक दोपहिया फील्ड मार्शल डीजल इंजन एवं मौके से एक मैजिक गाडी़ भी बरामद हुआ। उन्होंने अपना नाम इंद्रजीत चौधरी, विकास चौधरी निवासी कबीरपुर खुर्द, शहबाज उर्फ लंगड़ा फखनपुरा और इरशाद खां और राजेश कुशवाहा नोनहरा गांव निवासी बताया। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed