फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five roads will be constructed, Rs 1.04 crore released

Ghazipur News: पांच सड़कों का होगा निर्माण, 1.04 करोड़ रुपये जारी

Fri, 14 Nov 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five roads will be constructed, Rs 1.04 crore released
गाजीपुर। जनपद की पांच ग्रामीण सड़कों के निर्माण व सुधार के लिए शासन ने 1.04 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके बाद अलीपुर मंदरा, जगदीशपुर, लहना, करमहरी आदि मार्गों पर कार्य तेजी से शुरू होने की उम्मीद है। इन सड़कों में सुधार से एक लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रदेश सरकार ने वाराणसी मंडल के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 42 संपर्क मार्गों के लिए कुल 6.48 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन

इनमें जिले की अलीपुर मदरा हरिजन बस्ती मार्ग, करमहरी–छबलका पुरा संपर्क मार्ग, लहना–ढालपुर हरिजन बस्ती, अलीपुर मदरा कुशवाहा बस्ती और जगदीशपुर औतार संपर्क मार्ग शामिल है। इन मार्गों की मरम्मत के लिए शासन 1.04 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वे सड़कें हैं जिनकी खराब स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से शिकायतें करते रहे हैं। धनराशि जारी होने के बाद ग्रामीणों ने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के दौरान रास्तों की स्थिति बेहद खराब हो जाती थी, जिससे आवागमन और दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं।

पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बीएल गौतम ने बताया कि शासन की ओर से धनराशि जारी की गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करा कर संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य आरंभ कराया जाएगा। बताया कि सभी सड़क निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे। इसके पूरा होने पर यात्रियों को आवागमन में बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed