{"_id":"6250761b88b8be56aa05404f","slug":"five-overloaded-trucks-going-to-load-sand-seized-fined-ghazipur-news-vns6473304117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लादकर जा रहे पांच ओवरलोड ट्रक सीज, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लादकर जा रहे पांच ओवरलोड ट्रक सीज, लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह गंभीर बना हुआ है। शुक्रवार को सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया और एआरटीओ रामसिंह ने अभियान चलाते हुए बिहार से बालू लादकर आ रहे पांच ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। टीम ने वाहनों को सीज करते हुए सभी पर चार लाख का जुर्माना भी लगाया। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली मची हुई है।
सुबह सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया और एआरटीओ राम सिंह ने बिहार बार्डर से सटे बारा पहुंचा। इसके बाद वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान बिहार से बालू लादकर आ रहे पांच ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान एसडीएम ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी हाल में ओवरलोड वाहनो का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। लगातार अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी ओवरलोड वाहनों का संचालन करने में मदद करता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएगी। मालूम हो कि उपजिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन रोकने एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी है। सप्ताह भर के अंदर करीब आधा दर्जन ओवरलोड एवं अवैध मिट्टी खनन कर रहे दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया था।