फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five judo players selected for the divisional-level competition.

Ghazipur News: पांच जूडो खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Tue, 25 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five judo players selected for the divisional-level competition.
गैबीपुर के एक स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित जनपदीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी।
भीमापार-औड़िहार। केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज उचौरी के संयोजन में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के परिसर में माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय जूडो प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पांच खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह तथा एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने रामकरण इंटर कॉलेज के साहिल यादव का अंडर-19 में 60 किग्रा भार वर्ग में, विनय चौहान का अंडर-17 में 51 किग्रा, आर्यन यादव का अंडर-17 में 55 किग्रा, कार्तिक विश्वकर्मा ने अंडर-14 के 43 किग्रा भार वर्ग में सफलता अर्जित करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के सुशील कुमार ने अंडर-17 के 45 किग्रा भार वर्ग में सफलता अर्जित की। इससे पहले कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अमरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अखिलेश यादव, रामआशीष यादव, राजेश यादव, रुद्रपाल यादव, गौरव सिंह, अच्छेलाल पाल, बृजेश यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed