फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   First priority to be followed by covid guide line

कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाना प्रथम प्राथमिकता

Tue, 20 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
First priority to be followed by covid guide line
बकरीद एवं श्रावण मास में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को अधिकारियों के साथ जिला पंचायत के सभागार में बैठक की। डीएम ने सख्ती से कोविड गाइडलान का पालन कराने और त्योहारों पर शांति व्यवस्था में खलल डलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि वेैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत शासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन कराते हुए आगामी त्यौहार बकरीद एवं श्रावण मास में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अपील किया कि सार्वजनिक रूप से मस्जिद में न तो नमाज होगी और न ही किसी मंदिर या शिवालयों में भीड़ इकठ्ठा होगी। कोविड के चलते ना तो कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी और ना ही सार्वजनिक रूप से कहीं कुर्बानी होगी। इसपर पुलिस सख्ती नजर रखेगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि बकरीद त्यौहार पर किसी भी प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। पिछले वर्ष की तरह जिस प्रकार त्योहार मनाया गया था उसी प्रकार से लोग अपने-अपने घरों में रहकर त्योहार मनाएंगे। कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि त्यौहार एवं आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए और किसी भी छोटी-से छोटी समस्या पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। शांति व्यवस्था में खलल डलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, अपर जिलाधिकारी वि.रा. राजेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण, प्रशिक्षु आईएएस पवन कुमार मीणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed