फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire in electronic shop and wheat crop

इलेक्ट्रानिक की दुकान और गेहूं की फसल में लगी आग

Thu, 07 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in electronic shop and wheat crop
गाजीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को विद्युत तार में हुए शार्ट-सर्किट से 1300 बोझ और दो बीघा से अधिक खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने से दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार वीरभानपुर गांव में बुधवार की रात विद्युत तार की चिंगारी ने हृदयनारायण मिश्र के खलिहान में मड़ाई के लिए रखी 1300 बोझ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। खानपुर संवाददाता के अनुसार बूढ़ीपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित फतेहबहादुर यादव का खेत बूढ़ीपुर सड़क किनारे है। सड़क के ऊपर से गुजर रहा एलटी तार काफी नीचे लटका हुआ है। वहीं शादीभादी-नियार मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक जैसे ही बूढ़ीपुर चौराहे के पास पहुंचा एलटी तार से स्पर्श कर गया। विद्युत तारों के आपस में सटते ही शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलनी शुरू हो गई, जिससे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वाराणसी गाजीपुर राजमार्ग स्थित सिधौना बाजार में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार प्रभाकर निषाद ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दस बजे पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि बंद दुकान से धुआं निकल रहा है। बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में रखे दो फ्रिज, दो टीवी, चार कूलर, एक एसी और पांच सीलिंग फैन आदि जल गए। मरदह संवाददाता के अनुसार बरेंदा गांव में बुधवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण मनोज सिंह का 12 मंडा, योगेंद्र बारी का एक बीघा, ठगना सिंह का छह मंडा, जयप्रकाश बारी, केशव सिंह, नेऊर सिंह, उमाशंकर की भी गेहूं की फसल जलकर राख हुई। इधर पलिया मठिया गांव में टेंट संचालक रामनिवास यादव के घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। रामनिवास यादव गांव में ही टेंट हाउस का कारोबार करते हैं। शाम चार बजे अचानक आग लगने से टेंट के सामान के साथ बोरी में रखा धान, धान पीटने की मशीन धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed