{"_id":"61c4b87849e56d492a6c0bed","slug":"fire-in-cowshed-four-cattle-scorched-to-death-ghazipur-news-vns629606770","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में लगी आग, चार मवेशियों की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में लगी आग, चार मवेशियों की झुलसकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अगलगी की घटना में जहां निजी गोशाला में बंधी चार मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं करीब 400 बोझ पुआल जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जमानिया संवाददाता के अनुसार कालनपुर गांव निवासी टुन्ना बिन्द अपने निजी गोशाला में गायों को चारा डालकर बुधवार की शाम को घर खाना खाने चले गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से गोशाला में आग लग गई और खुटे पर बंधी गाय चिल्लाने लगी। जिस पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पशुओं के बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और चार गाय गौशाला में ही जल कर मर गई। वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आस- पास के लोगों ने घटना की सूचना पशु चिकित्सालय एवं तहसील में दी। जिस पर पशुपालन विभाग के डॉ. संतोष कुमार रामानुज के साथ मौके पर पहुंचे और गायों का पीएम किया। वहीं झुलसी गाय का इलाज शुरू कर दिया। इस संबंध में डॉ संतोष कुमार ने बताया कि चार गाय की आग लगने से मौत हुई है सभी गाय गर्भवती थी। लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर पुर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव में देर रात अराजक तत्वो ने गांव के बाहर धान की पिटाई कर रखे 400 बोझ पुआल को आग लगा दी। पीड़ित अशोक राय ने दूसरे दिन घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।