{"_id":"5b691bff6e2099cdd6fb66c852e11994","slug":"firdous-got-third-position-in-the-ies-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरदौस को आईईएस परीक्षा में मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरदौस को आईईएस परीक्षा में मिला तीसरा स्थान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी कुमारी फिरदौस खां को आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) की परीक्षा में देश में तीसरा स्थान मिला है। दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मो. तन्हाई खां की पुत्री फिरदौस शुरू से ही मेधावी रही है। सेंट जांस स्कूल गाजीपुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीटेक किया। पहले ही प्रयास में उसने आईईएस की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पिछले वर्ष उसने एक साथ भाभा एटामिक रिचर्स सेंटर, सेल एवं एचपीसीएल में सफलता प्राप्त किया। इसमें से उसने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का चुनाव किया। उस कंपनी में अधिकारी के रूप में मुंबई में कार्यरत हैं। फिरदौस की सफलता पर उसके मुहल्ला भट्ठी एवं ननिहाल महरुपुर में मिठाइयां बांटी गई। फिरदौस की सफलता पर दवा व्यवसायी राजेश राय बागी, आजम खां, शफीक खां, फैसल खां, जहांगीर खां, डा. जीडी राम वर्मा, रजा हुसैन खां, पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खां एवं इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी आदि ने बधाई दी।