{"_id":"5f4c04466a176d25c6178135","slug":"film-song-sung-by-ghazipur-sp-is-fast-becoming-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड में गाजीपुर एसपी ने पेश की जिंदादिली की मिसाल, सदाबहार फिल्मी गाना गाकर जीता दिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड में गाजीपुर एसपी ने पेश की जिंदादिली की मिसाल, सदाबहार फिल्मी गाना गाकर जीता दिल
Mon, 31 Aug 2020 01:25 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी ने जहां मानव जीवन को ही खतरे में डाल दिया है, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके बुलंद हौसले के आगे इस बीमारी का डर कुछ कम करने लगता है। ऐसे ही बुलंद हौसले और जिंदादिली की मिसाल गाजीपुर एसपी डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने भी पेश की है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद आइसोलेट रहने के दौरान उनके द्वारा गाया सदाबहार फिल्मी गाना "हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमको मिली" इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एसपी की प्रशंसा भी खूब कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, 23 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव हो गए। उन्हें 24 जुलाई को केजीएमयू लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिंदगी के इस कठिन समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी और चाय और काढ़ा बनाकर पीते रहे और स्वयं जरूरी काम करते रहे।
विज्ञापन
डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि इस दौरान लखनऊ में जहां इनका परिवार रहता है। वहां पर उनकी गाड़ी और ड्राइवर चला गया तो उस अपार्टमेंट के लोग दबी जुबान में विरोध करना शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी उनको हुई तो उन्होंने तत्काल अस्पताल के कमरे से एक वीडियो बनाकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों तक भेजा। तब लोगों को विश्वास हुआ कि मैं घर पर नहीं बल्कि अस्पताल के कमरे में हूं।
विज्ञापन