फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fierce advocate against the police, protesting

पुलिस के खिलाफ भड़के अधिवक्ता, नारेबाजी

Thu, 28 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fierce advocate against the police, protesting
अधिवक्ताओं की ‌बैठक - फोटो : अमर उजाला
सिविल बार के सभागार के पास मंगलवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कोर्ट परिसर में बंदी पर फायरिंग करना तथा उसके बाद फरार हो जाना पुलिस की सुस्ती एवं लापरवाही दर्शाता है।
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में पुख्ता इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। घटना से नाराज अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे पूर्व जुलूस की शक्ल में पुलिस को कोसते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सिविल बार संघ के सभागार में हुई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कचहरी परिसर में पेशी पर आए आरोपी चंदन सिंह पर बदमाशों द्वारा गोली चलाकर जानलेवा हमला करने की घटना की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कचहरी परिसर में इस तरह की दुस्साहसिक घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की मांग की। इसके बाद  अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, जयसूर्य भट्ट, अमरेश यादव,  नवीन कुमार राय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, अयाज अहमद, राजकुमार राय, बबिता गुप्ता, राजेश राय ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता  ओमप्रकाश गुप्ता और संचालन सत्यप्रकाश सिंह यादव ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed