फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fault in document

अभिलेखों में कमी पर जताई नाराजगी

Thu, 23 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जमानिया विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त रविन्द्र रंग ने बुधवार को क्षेत्र के मतदान केंद्रों-मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों में कमी पाए जाने पर नाराजगी जताई।त्रिपुरा कैैडर के आईएएस रविंद्र रंग ने आज विधानसभा क्षेत्र में आने वाले टौंगा, नगसर मीर राय,  नगसर नेवाजू राय, असांव, प्याजुआ, अवतीं, नूरपुर, गोहदां, विशुनपुरा, सरहुला, दसवंतपुर आदि मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर अभिलेखों में खामियां मिलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर कहीं भी इसका उल्लंघन करने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कक्ष में अति संवेदनशील, संवेदनशील सहित सामान्य बूथों के बारे में जानकारी हासिल की। ब्लाक मुख्यालय पर विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि एवं आम लोगों के साथ बैठक कर शिकायतें सुनीं। लोगों से सकारात्मक माहौल में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


समस्याओं से उन्हें अवगत कराने के लिए अपना ईमेल एवं मोबाइल नंबर भी दिया। कहा कि मतदान केंद्रों एवं बूथों पर मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वल्नरेबल बूथों के निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान लाइजेन अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक यूपी सिंह, अफजल खान, रेवतीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिनारायण, रेवतीपुर थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, नगसर थानाध्यक्ष गौतम सिंह, राजस्व निरीक्षक शेषमणी, राजस्वकर्मी रामराज राम, बृजकिशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed