फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father killed with sticks and rods in a dispute over a 25 meter path, son is serious

Ghazipur News: 25 मीटर के रास्ते के विवाद में डंडे-राॅड से पिता की हत्या, बेटा गंभीर

Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Father killed with sticks and rods in a dispute over a 25 meter path, son is serious
दुल्लहपुर के सुल्तानपुर गांव में हत्या के बाद बिलखती महिलाएं। संवाद
दुल्लहपुर। सुल्तानपुर गांव में 20 से 25 मीटर के रास्ते के विवाद को लेकर हमलावरों ने बुधवार की रात लाठी-डंडे व रॉड से हमलाकर पिता चेयरमैन यादव (70) की हत्या कर दी। वहीं पुत्र राजेश यादव (30) गंभीर रूप से घायल हैै। वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आठ नामजद और 9 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश करने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी चंद्रभावती देवी ने तहरीर देकर बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी रोहित यादव, जितेंद्र यादव, मोनू यादव, अभय यादव, शिवकुमार यादव, जंगबहादुर यादव, मंती देवी, सुनीता और नौ अज्ञात लोग पहुंचे। आरोपियों ने रात 8.54 बजे पक्के मकान से 50 मीटर दूर पुराने घर के पास बैठे पति चेयरमैन यादव और पुत्र राजेश यादव को लाठी-डंडे और रॉड से मारने पीटने लगे। जबतक परिजन आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचते आरोपी पति और पुत्र को मारपीट गंभीर रूप से घायल कर भाग गए। घायल पति और पुत्र को मेडिकल अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वाराणसी में पति चेयरमैन यादव की मौत हो गई। बेटे राजेश यादव का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि चंद्रभावती की तहरीर पर आठ नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों ने वाराणसी मेें करा लिया है। घटना की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed