फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father committed suicide by jumping into well with seven years old daughter in ghazipur after three failed marriages

Ghazipur News: सात साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर पिता ने दी जान, तीन असफल विवाह के कारण मानसिक रूप से था परेशान

Sun, 12 Jun 2022 02:56 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 02:56 PM IST
सार

गाजीपुर के लोहजरा गांव के बाहर स्थित पुराने सूखे कुएं में सुनील राजभर अपनी सात वर्षीय बेटी संजू के साथ खुद पड़ा। घटना में सुनील की मौत हो गई और संजू को ग्रामीणों ने बचा लिया। 

विज्ञापन
Father committed suicide by jumping into well with seven years old daughter in ghazipur after three failed marriages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के लोहजरा गांव से दिल हदला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक रविवार अलसुबह अपनी सात साल की बेटी के साथ कुएं में कूद गया। घटना में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटी संजू को ग्रामीणों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाला युवक तीन असफल विवाह के कारण मानसिक रूप से परेशान था। खानपुर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर पोखरा गांव निवासी सुनील राजभर (50) की पत्नी आठ साल पहले बेटी संजू को छोड़कर कहीं चली गई। सुनील ने गृहस्थी बसाने के चक्कर में कुल तीन बार विवाह किया लेकिन एक-एक कर सभी छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन


इकलौती बेटी को लेकर पिछले आठ सालों से सुनील दर-दर भटकते हुए किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। बेटी को पालने में असमर्थ होने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। लेकिन खुद तो जीवन से मुक्त हो गया पर अपनी सात साल की बेटी को इस दुनिया में अकेला छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने की गुहार लगाती रही बेटी

रविवार अलसुबह करीब चार सुनील राजभर अपनी बेटी संजू को लेकर गांव से पांच सौ मीटर दूर उत्तर दिशा में लोहजरा गांव पहुंचा। पीपल पेड़ के पास बेटी का हाथ पकड़ा और पुराने सूखे कुएं में कूद गया। कुएं में गिरने से सुनील को गंभीर चोट आई। जिसके कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घायल अवस्था में कुएं के अंदर पड़ी उसकी बेटी बचाने की गुहार लगाती रही। 

कुएं के अंदर से संजू के कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने झांका तो आवाक रह गए। गांव के कुछ साहसी युवक कुएं में उतरे और बच्ची को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन यादव ने अचेत संजू को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कुएं से सुनील के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed