फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fate

भदौरा और देवकली में किसान मेला-गोष्ठी और प्रदर्शनी

Wed, 13 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
fate
भदौरा विकास खंड परिसर में आयोजित किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में गर्भवती महिलाओं की गोद भरा? - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई/देवकली। भदौरा विकासखंड परिसर में किसान कल्याण मिशन योजनांतर्गत किसान मेला-गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण करते हुए संबंधित के बारे में जानकारी ली। वहीं मेले में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपनी आय बढ़ाने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि उपेंद्र सिंह उर्फ फजीहत गहमरी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अपनी कविता से सबको भाव-विभोर कर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेर सिंह ने गेहूं की बुआई, सिंचाई एवं उसमें लगने वाली खाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष रंगबहादुर सिंह ने परंपरागत खेती से अलग हटकर औषधीय खेती के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ एजाज अहमद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कराया गया जिन्हें विधायक ने सम्मानित किया। किसान अखिलेश कुशवाहा ने सुपर सीडर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ अरुण कुुुुमार वर्मा, रामसकल राम, सहायक कृषि अधिकारी इंद्रेश कुमार वर्मा, श्यामसुंदर, राजेंद्र, रविंद्र, संगीता कुशवाहा, ममता गुप्ता, संजना सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, अमित जायसवाल, अश्विनी राय, रामनाथ सिंह, राजेश यादव आदि उपस्थित थे। देवकली ब्लाक मुख्यालय परिसर में मुख्य अतिथि चंदौली के पूर्व भाजपा विधायक शिवपूजन राम ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करना चाहिए ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन के साथ उनकी आय बढ़े। किसान मेला में स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, यूनियन बैंक, कृषि रक्षा, खाद्य रसद, पशुपालन, आंगनबाड़ी, सिंचाई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभागों के स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक बीके सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, एडीओ एजी रामअवध यादव, भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, कमलेश पांडेय, श्रीकांत सिंह, सूर्यदेव राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, सूर्यनाथ यादव, गुरुप्रसाद गुप्ता, शमशाद आलम, रामधीरज शास्त्री, रामलोचन राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मनोज वर्मा एवं संचालन सूर्यबली यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed