फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer shot dead in a dispute over ghosts

Ghazipur News: भूत-प्रेत के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 17 Sep 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in a dispute over ghosts
नंदगंज की खबर में मृतक केदार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के तुरना गांव में सोमवार की रात पंचायत भवन के पास डेरे पर सो रहे किसान केदार प्रजापति (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घर से 800 मीटर की दूरी पर हुई। पुत्र ने भूत-प्रेत के पुराने विवाद में वारदात किए जाने का आरोप लगाते हुए एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। तुरना निवासी अभिमन्यु प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता केदार प्रजापति (65) खाना खाने के बाद सोमवार की रात आठ बजे पंचायत भवन के पास डेरे पर सोने चले गए। वह डेरे पर ही रहते थे और वहां मिट्टी का बर्तन बनाने के साथ खेती भी करते थे।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे जब कुछ ग्रामीण पंचायत भवन की तरफ डेरे पर गए तो देखा कि पिता चारपाई पर मृत पड़े थे। उनका शव खून से लथपथ था। कनपटी के पास गोली का निशान था।अभिमन्यु ने पुलिस को बताया कि सिरगिथा निवासी रिश्तेदार गुड्डू प्रजापति से पिता का भूत-प्रेत की बात को लेकर विवाद चल रहा है। 20 दिन पहले गुड्डू से कहासुनी हुई थी। गुड्डू ने मारपीट की थी और देख लेने की धमकी भी दी थी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभिमन्यु प्रजापति की तहरीर पर सिरगिथा निवासी गुड्डू प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed