फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   farmer dead body found under suspicious circumstances in ghazipur relatives jammed road in doubts of murder

गाजीपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 12 Sep 2021 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 06:49 PM IST
सार

खिजिरपुर गांव निवासी पंचम कन्नौजिया (55) शनिवार देर शाम धान की फसल की सिंचाई के लिए पंपिग सेट पर गए थे। रात में नहीं लौटे। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी निर्मला उनकी तलाश करते खेत के तरफ गई। पति को मृत देखकर वह शोर मचाने लगी। 

विज्ञापन
farmer dead body found under suspicious circumstances in ghazipur relatives jammed road in doubts of murder
खेत में मिला किसान का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के करंडा के थाना क्षेत्र के खिजिरपुर गांव के बाहर खेत में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से आक्रोशित लोग केस दर्ज करने की मांग को लेकर चहारनपुर चट्टी के पास शव रखकर गाजीपुर-चोचकपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष के काफी समझाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। तब जाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  खिजिरपुर गांव निवासी पंचम कन्नौजिया (55) शनिवार की देर शाम धान की फसल की सिंचाई के लिए पंपिग सेट पर गए थे। वहां कुछ मित्रों के साथ खाने-पीने की पार्टी थी।
विज्ञापन


पार्टी समाप्त होने के बाद वह अपने खेत की सिंचाई करने चले गए। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी निर्मला उनकी तलाश करते खेत के तरफ गई तो पति को जमीन पर लेटे देखकर वह शोर मचाने के साथ रोने-बिलखने लगी। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं

लोग सर्प दंश की आशंका जताने लगे। परिजन पंचम को लेकर अमवा के सती धाम गए। जहां सर्प काटने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिजन खिजिरपुर चौकी पहुंचे और हत्या की आशंका जताने लगे।
साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर चौकी से पहले चहारनपुर चट्टी के पास गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर दोपहर दो बजे शव रखकर जाम कर दिया।

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्रवाई का आश्वासन देने पर दोपहर 2.30 बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया है। मृतक के पुत्र मनोज कन्नौजिया द्वारा तहरीर देकर पांच लोगों पर हत्या की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के बाहर शनिवार देर शाम करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  ग्रामीण देर शाम सिवान में एक व्यक्ति का शव देखकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटना स्थल के आसपास छानबीन करने में जुटी रही। काफी देर तक शिनाख्त नहीं होने पर शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

ट्रक में लदे 26 मवेशी बरामद, दो तस्कर फरार

नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर हाइवे से पुलिस ने रविवार को ट्रक में लदे 26 मवेशियों को बरामद किया। साथ ही वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। इधर पूछताछ के बाद गिरफ्तार चालक का पुलिस ने चालान कर दिया।    

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ भोर में साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि ट्रक में पशु लादकर कुछ लोग वध के लिए  बिहार लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने फतेउल्लाहपुर के पास घेराबंदी कर ट्रक के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक ने ट्रक रोक दिया।

इधर अंधरे का फायदा उठाकर ट्रक में बैठे दो तस्कर फरार हो गए।
 पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 26 मवेशी बरामद हुए। चालक ने पूछताछ में अपना नाम गोविंद यादव बताया। वह बलिया जनपद के बासडीह के छोटी शेरिया निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed