{"_id":"61b6406544336c57c1031809","slug":"fair-attempts-to-connect-employment-and-training-on-a-single-platform-ghazipur-news-vns627568421","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला एक ही प्लेटफार्म पर रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला एक ही प्लेटफार्म पर रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक संजय राय शेरपुरिया की ओर से अष्ट शहीद इंटर कालेज में आयोजित रोजगार मेला में रविवार को वर्चुअल मोड पर देश की आठ प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने बताया की यह जॉब फेयर अपने आप में बेहद खास है। वजह यह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार की भी जरूरत है।
तहसील क्षेत्र में वर्चुअल मोड में आयोजित जॉब मेला एक ही प्लेटफार्म पर रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास है। इसमें पेंटालून, इंफोसिस बीपीएम, ट्रेंट, एनएसई, वीमार्ट, शापर स्टाप, डिक्सोन, सोडेक्सओ, टेल्कोसिटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। अगली तिथि 18, 19, 25 एवं 26 दिसंबर को अन्य कंपनियां जुड़ेंगी। मेले में रोजगार के लिए ट्रेनिंग, ऋण के लिए बैंक, स्वरोजगार संबंधित ई-स्टाल, कोविड जांच, वैक्सीनेशन का प्रबंध किया गया है। भीड़ से बचने के लिए संस्था की तरफ से युवाओं के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया। उसे स्कैन करके फार्म भरकर युवाओं को अपना स्थान सुनिश्चित कर निर्धारित तिथि में साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। बताया कि एक दिन पूर्व शनिवार को लगभग एक हजार युवाओं का साक्षात्कार हुआ। एक दिन पूर्व शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डॉ. भानूप्रताप सिंह, डॉ. सतीश राय, दिनेश चौधरी, केतन, आलोक राय, डॉ. ओमप्रकाश राय, राघवेंद्र उपाध्याय, अशोक राय, रामनारायण राय, धीरज राय, सत्यम मिश्रा, विपुल राय, अंकित गुप्ता, शोएब खां आदि मौजूद थे।