फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   EVM and VVPAT came to the district from Bihar state

बिहार राज्य से जिले में आई ईवीएम और वीवीपैट

Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT came to the district from Bihar state
गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के लिए विभिन्न राज्यों से ईवीएम आवंटित की गई थी। शुक्रवार की देर शाम बिहार राज्य से पांच कंटेनर बैलट यूनिट (बीयू) और वीवीपैट यहां आ गई। शनिवार को कुछ और कंटेनर आने की उम्मीद व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में होने वाले मतदान के लिए बीईएल मेक एम-3 माडल की 56 सौ बीयू, 4480 सीयू एवं 4810 वीवीपैट बिहार एवं महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से यहां आएगी। जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास से 5600 बीयू एवं 4097 वीवीपैट, वैशाली से 506 एवं बक्सर से 207 वीवीपैट यहां आएगी। इसी तरह महाराष्ट्र के थाने से 180 सीयू, रायगढ़ से 860 सीयू, रत्नागिरी से 1180 सीयू, सिंधुदुर्ग से 1100 सीयू एवं हिंगोली से 1160 कंट्रोल यूनिट इस बार मतदान के लिए यहां आनी है। शुक्रवार की देर शाम बिहार राज्य से पांच कटेनर में बीयू एवं वीवीपैट कड़ी सुरक्षा में यहां लाई गई। आज कुछ और कंटेनर आने की उम्मीद है। विस चुनाव की तैयारियों में जुटे निर्वाचन आयोग की ओर से बीते दिनों उत्तर प्रदेश के लिए विभिन्न राज्यों की इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) आवंटित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed