{"_id":"5dbc73568ebc3e0179420fea","slug":"even-on-the-second-day-the-miscreants-were-arrested-ghazipur-news-vns4921117125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुई बदमाशों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुई बदमाशों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के तरवनिया गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार व्यक्ति से हुई छिनैती की घटना का दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी। इससे पीड़ित में निराशा थी। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस के फंदे में होंगे।
भीमापार गांव निवासी रामदुलार कुशवाहा समूह अभिकर्ता है। लेनदेन करने के लिए गुरुवार को दिन में लगभग 12 बजे सैदपुर नगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पहुंचा था। डेढ़ लाख निकालने के बाद उसे बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान सैदपुर कोतवाली से एक किलोमीटर दूर सैदपुर-भीमापार मार्ग पर स्थित तरवनिया गांव के पास दिन में करीब साढ़े 12 बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया था और जबरदस्ती रुपया से भरा बैग छीन लिया था। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच-पड़ताल की थी। पीड़ित ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके, इस संगीन वारदात के दूसरे दिन भी बदमाश पुलिस पकड़ से दूर रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।