फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even after two days, the killer is still away from the police.

दो दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हत्यारोपी

Mon, 25 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Even after two days, the killer is still away from the police.
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास हंसराजपुर मार्ग पर बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो दिन बाद भी पुलिस अज्ञात हत्यारोपियों को चिन्हित करना तो दूर नामजद हत्यारोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि हत्याकांड का पर्दाफाश करने एवं हत्यारोपियों को दबोचने के लिए एसपी ने पांच टीम गठित की है, जो रात भर संभावित ठिकानों पर दबिश डालती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इधर ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुटी रही, लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद गठित टीम रात भर नामजद हत्यारोपी को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश डालती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एक दर्जन संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों एवं घटना स्थल के आस-पास के लोगों में चर्चा बनी रही कि जिस तरह से हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। यह कार्य किसी साधारण व्यक्ति का नहीं हो सकता है। फर्नीचर व्यवसायी की हत्या के लिए जरूर भाड़े पर बदम-ाश बुलाए गए होंगे, जो इतनी सहजता से वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से निकल गए। मालूम हो कि बीते 24 अक्तूबर की सुबह साढ़े दस बजे फर्नीचर की दुकान पर जा रहे खलिसापुर गांव निवासी जितेंद्र यादव (30) की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed