{"_id":"5ec54fcf8ebc3e907b73ee26","slug":"evaluation-work-of-three-centers-completed-ghazipur-news-vns5258863129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में चल रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अब समाप्ति की तरफ है। बुधवार को एक और केंद्र पर मूल्यांकन का कार्य पूर्ण होने के साथ ही कुल तीन केंद्रों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष तीन केंद्रों का मूल्यांकन कार्य अगले दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को चार केंद्रों पर नौवें दिन कुल 81 हजार 200 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
इस बीच मूल्यांकन की गई सभी उत्तर पुस्तिकाओं को अगले आदेश तक मूल्यांकन केंद्रों पर ही सुरक्षित रखने का माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव का निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्राप्त हुआ है। इस आदेश में यह कहा गया है कि कॉपियों को क्षेत्रीय कार्यालय में भेजने के लिए शीघ्र ही समय सारिणी जारी की जाएगी। तब तक जिला विद्यालय निरीक्षक कापियों को केंद्र पर ही सुरक्षित रखवाना सुनिश्चित कराएं। उसका बीच-बीच में निरीक्षण भी करते रहें। जिले में बुधवार को शिवपूजन इंटर कालेज मलसा स्थित केंद्र का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया। इससे पूर्व मंगलवार को अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, बापू इंटर कालेज सादात स्थित केंद्र पर मूल्यांकन कार्य सम्पन्न हो चुका है। नौंवें दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज केंद्र पर 10 हजार 850, राजकीय सिटी इंटर कालेज केंद्र पर 19 हजार 65, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा केंद्र पर 28 हजार 73 और शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज केंद्र पर 23 हजार 212 कापियोंका मूल्यांकन किया गया।