फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Epidemic Control Monitoring Committee constituted

महामारी नियंत्रण निगरानी समिति गठित

Thu, 20 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Epidemic Control Monitoring Committee constituted
सुहवल। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। शासन की ओर से जिले तथा गांव में नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा लघु सिंचाई के अवर अभियंता दूधनाथ की देखरेख में कोरोना महामारी नियंत्रण निगरानी समिति का गठन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान आशा यादव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को इसके प्रति सतत सजग रहने के साथ ही लोगों को जागरूक करना होगा। इसके साथ ही आम जनता को भी अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी, तभी कोरोना को मात दे सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, फेस मास्क को लेकर भी निगरानी समिति लोगों को जागरूक करेगी। इस अवसर पर गौतम सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद प्रकाश, रघुनाथ राम, आशा साधना राय, आंगनबाड़ी मनोरमा पांडेय, सुखराम, रविशंकर तिवारी, रामभवन, शीला, जमुनी, पुष्पा, रमेश पासवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed