{"_id":"62ab6ef2d90894034247c950","slug":"encroachment-removed-in-gajanfar-nagar-ghazipur-news-vns6592685141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजनफर नगर में हटवाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजनफर नगर में हटवाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर नगर पंचायत ने ठोस कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। खासकर पोखरी और मार्ग की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने का कार्य टीम द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गजनफर नगर वार्ड नंबर एक में स्थित पोखरी एवं रास्ते की पटरी पर हुए अतिक्रमण को खाली कराया गया।
नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के साथ प्रमुख मार्गों एवं पोखरी की भूमि पर अतिक्रमण था। अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने जिला प्रशासन से मिलकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। उनकी यह मांग लंबे समय से थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। इधर शासन के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन ने पोखरी और मार्गों की पटरी पर हुए अतिक्रमण करने का निर्देश नपा प्रशासन को दिया। इसके बाद नपा प्रशासन की टीम ने सबसे पहले किदवई नगर वार्ड नंबर चार स्थित पोखरी की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही अन्य वार्डों में हुए अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने बताया कि पोखरी की भूमि और मार्गों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने का काम किया जा रहा है।