फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachment removed from Chakrod land

Ghazipur News: चकरोड की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 01 Mar 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Chakrod land
दुल्लहपुर। शादियाबाद क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेलियां गांव में कई वर्षों से लोगों को आने जाने के लिए चकरोड का निर्माण कराया गया था। कुछ गांव के किसानों ने चकरोड को जोतकर अपने खेत में मिला लिया था। गांव के ही जोखन यादव ने तहसीलदार को प्रार्थना-पत्र देकर अतिक्रमण खाली करने की गुहार लगाई थी। तहसीलदार धुर्वेश कुमार सिंह और कानूनगो शाह आलम और राममिलन मिश्रा ने पहुंचकर बृहस्पतिवार की शाम अतिक्रमण मुक्त कराया। लोगों ने बताया कि पूर्व में चकरोड से लोगों का आवागमन भी होता था, लेकिन खेती करने के बाद आवागमन बाधित हो गया था। तहसीलदार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed