फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encounter with police of miscreants who were going to smuggle cattle in Ghazipur

Ghazipur Police Encounter: गो-तस्करों से मुठभेड़, चलाई ताबड़तोड तीन गोलियां; पुलिस को रौंदने की कोशिश

Fri, 12 Jan 2024 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 06:39 PM IST
सार

गाजीपुर ने पुलिस टीम की शुक्रवार को गोवंशों की तस्करी करने वालों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों ने पुलिस को रौंदने की कोशिश थी, जिसके बाद तीन गोलियां ताबड़तोड़ चलाई।

विज्ञापन
Encounter with police of miscreants who were going to smuggle cattle in Ghazipur
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनदहाड़े कंटेनर में 21 गोवंशों को तस्करी के साथ ले जा रहे तस्करों की भांवरकोल और करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम से शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने पहले भांवरकोल पुलिस टीम को रोकने का इशारा करने पर रौदने की कोशिश की। इसके बाद खुद को घिरा देख ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई। 

विज्ञापन


वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घिरकर घायल हो गया। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश के अलावा उसके एक और साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा बदमाश को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भांवरकोल के मुताबिक, वह पुलिस टीम के साथ कुंडेसर (माढुपुर मोड़) पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकास द्वार पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रुकने का इशारा किया। कंटेनर चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए बैरियर तोड़कर भांवरकोल की तरफ भागने लगा। इसकी सूचना उन्होंने पीछा कि करते हुए उच्चाधिकारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर ने भी पुलिस टीम के सात भागते कंटेनर को ग्राम कबीरपुर अवथही पखनपुरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। खुद को दोनों तरफ से पुलिस से घिरा पाकर कंटेनर चालक व उसमे बैठे दो बगल स्थित सागौन के बगीचे में कंटेनर को सड़क पर ही खड़ा कर दिए। इसके बाद पुलिस फायरिंग करते हुए भागने लगे। 

उधर, पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक गोली बदमाश अकबर खान निवासी वर्तमान पता बेलीगांव थाना कैंट, प्रयागराज, जिसका स्थायी पता ग्राम धावा शरीफ थाना नोनहरा के पैर में लगी, जबकि दूसरे बदमाश शुभम गुप्ता निवासी बेलीगांव थाना कैंट, प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 


वहीं एक बदमाश अरहर के खेतों में घुसकर भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आया गया। पुलिस ने मौके से कंटेनर और उसमें 21 गोवंश, एक तंमचा .315 बोर व 03 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed