{"_id":"af48f89b6d319fa3e6caca5f56a59a4f","slug":"employees-teacher-organizations-marched-sleeve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने चढ़ाई आस्तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने चढ़ाई आस्तीन
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय निर्देश पर कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने सोमवार को शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। विकास भवन से निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शामिल कर्मचारी-शिक्षक अपनी मांगों से संबधित नारे लगाते चल रहे थे।
विकास भवन से निकला जुलूस पीजी कॉलेज, अफीम फैक्ट्री, कलेक्ट्रेट होते हुए स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय होते हुए विकास भवन पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस में शामिल कर्मचारी-शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगा
रहे थे। इस अवसर पर बाइक जुलूस का नेतृत्व कर रहे परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने बताया कि 22
और 23 दिसंबर को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन एवं विरोध सभा आयोजित कर 10 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को
संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से एकजुट होकर दो दिवसीय हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील करते कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों की उपेक्षा अब और सहन नहीं की जाएगी। अगर सरकार ध्यान नहीं देती है तो वह सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा देंगे। जुलूस में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, अनंत सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, विवेक सिंह
शम्मी, दीनानाथ कुशवाहा, एसपी गिरी, लालता यादव, रामप्रताप यादव, डा. दिग्विजय सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मंजय यादव, अभयराज सिंह, राकेश सिंह, अभय सिंह, जितेन्द्र यादव, आरएम राय, मयंक श्रीवास्तव आदि विभिन्न कर्मचारी-
शिक्षक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।