फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees demonstrated at Krishi Bhawan regarding demands

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कृषि भवन पर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated at Krishi Bhawan regarding demands
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को कृषि भवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही संघ के जिलाध्यक्ष डा. भाष्कर दुबे के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में पहुंचे। वहां सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि अगर आंदोलनरत किसी भी कर्मचारी के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई हुई तो परिणाम गंभीर होंगे। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जनपद सचिव इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री पवन पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, सिंचाई संघ के मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह सहित परिषद के कई संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के संरक्षक रामअवध यादव, अतुल यादव, नीरज तिवारी, आशुतोष पांडेय, अंकित सिंह, जेपी विश्वकर्मा, अनुराग सिंह सहित अधिकांश कर्मचारी उपस्थित रहे। आंदोलन की अध्यक्षता डा. भास्कर दुबे और संचालन जिलामंत्री सिंह उदयराज ने किया। संघ के संरक्षक राम अवध यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed