फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees demonstrated against demands

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated against demands
गाजीपुर। विद्युत मजदूर संगठन उप्र के बैनर तले नियमित और संविदा कर्मचारियों ने नगर के बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के परिसर में बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि कार्यालय सहायक एवं टीजीटी-2 तथा समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड-पे 3000 और तृतीय टाइम स्केल ग्रेड-पे 6600 दिया जाए। टीजी-2 को पहला टाइम स्केल जूनियर इंजीनियर का दिया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। लिपकीय संवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए एवं सभी जोनों पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाए। कैंसर के इलाज के लिए टाटा कैंसर अस्पताल मुम्बई एवं राजीव गांधी हास्पिटल दिल्ली को मान्यता प्रदान की जाए। कहा कि विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त सभी चिकित्सालय में कैशलेस की सुविधा प्रदान की जाए। नियमित कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश के दिवस में कार्य कराए जाने पर उसे प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए अथवा अतिरिक्त भत्ता दिया जाए। लाइनों/सब स्टेशनों पर कार्यरत संविदा कर्मियों को 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली की सुविधा प्रदान के साथ ही संविदा कर्मियों की कार्य करने की अवधि 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने आदि मांगें की। इस दौरान श्यामनारायण सिंह, हरिश्चंद्र सिंह कुशवाहा, राजाराम यादव, रामइकबाल, रामप्रकाश राय, राजू मौर्य, सत्येंद्र यादव, कंधू सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed