फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity workers boycotted the work

विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers boycotted the work
गाजीपुर। मरदह ब्लॉक के पृथ्वीपुर गांव स्थित उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट करने एवं तोड़फोड़ के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज विद्युत कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। साथ ही विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले लाल दरवाजा स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम के परिसर में धरना शुरू कर दिया। एसपी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मुकदमा दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के निर्देशन पर कुछ दिन पूर्व पृथ्वीपुर में हुई घटना में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही एसपी रामबदन सिंह ने धरना स्थल पर पुलिस महकमे के आलाधिकारियों को भेजकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला मंत्री विजय शंकर राय और ट्रांसमिशन जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान से कार्यालय में बुलाकर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कराकर एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चत की जाएगी। धरने में शशिकांत मौर्य, अश्वनी सिंह, जयप्रकाश नारायण, अजय विश्वकर्मा, उमेश यादव, प्रबंध कुमार, विश्वजीत चौहान, सुजीत चौहान संजय कुमार, विनोद सिंह, मनजीत सिंह, प्रवीण सिंह ,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed