फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity Regulatory Commission chairman burnt effigies of

विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन का पुतला फूंका

Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity Regulatory Commission chairman burnt effigies of
विद्युत नियामक आयोग के मीटर लगाने के विभागीय फैसले को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति की त्योरी चढ़ी हुई है। बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर समिति के सदस्यों ने फैसले की निंदा करते हुए लाल
विज्ञापन


दरवाजा पावर हाउस परिसर में आयोग के चेयरमैन का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान आयोजित सभा में आयोग से कर्मचारी हित में आदेश को अविलंब वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


सभा में समिति के संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि सभी विभागों रेलवे, रोडवेज तथा चिकित्सा आदि विभागों में कर्मचारियों को तमाम विभागीय सुविधाएं मिलती हैं लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों को एलएमबी-10
विज्ञापन
विज्ञापन


में रखकर विभिन्न पदों से प्रतिमाह 394 से 1450 तक अग्रिम वेतन से कटौती कर ली जाती है। फिर भी कर्मचारियों के यहां मीटर लगाकर एलएमबी-1 उपभोक्ताओं की श्रेणी में रखकर विभागीय सुविधा खत्म करने की साजिश की जा

रही है। शिव दर्शन सिंह ने कहा कि अगर आयोग एवं पावर कारपोरेशन प्रबंधन अविलंब मांगों का निस्तारण नहीं करता है तो कर्मचारी इस तुगलकी आदेश के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अरविंद कुशवाहा ने

कर्मचारियों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अंबिका दुबे ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन का एलान किया। बृजलाल ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधाएं खत्म करने की साजिश रची

जा रही है। सभा में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके सिंह, द्वितीय के एसएन मौर्य, पीएन तिवारी, संजय यादव, सुरेश सिंह, शशिकांत मौर्य, पंकज सिंह, प्रवीन सिंह, भानू प्रताप कुशवाहा, विष्णु राय, शिवम राय, रविन्द्र


यादव, आरएन पटेल, संतोष मौर्य, सतीश चौहान, सरफराज, रामअधार यादव, अजय विश्वकर्मा, शरदेंदु मिश्र, पीतांबर कुशवाहा, विरेन्द्र यादव, पंकज वर्मा, ग्यासुद्दीन आजाद, गुप्तेश्वर राम, मुनेन्द्र, परमहंस, नौशाद, धीरेश गुप्ता, जाकिर अली, इंतजार अली, मनोज वर्मा तथा संजय श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता विजयशंकर राय और संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed