{"_id":"6001dcdf8ebc3e32f057ef52","slug":"electricity-ghazipur-news-vns5693512174","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 गांवों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार में फाल्ट आने से तिवारीपुर में टूटे क्लास आर्मलाक के मरम्मत में जुटे विभागीय कर्मी ?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सुहवल। जिले में विभागीय उदासीनता के कारण हाईटेंशन तारों के टूटकर गिरने एवं शार्ट-सर्किट के बाद भारी क्षति पहुंचाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। दो दिनों से हाईटेंशन (33 हजार वोल्ट) तार में फाल्ट आने से दर्जनों गांवों की आपूर्ति 13 घंटे तक बंद रही। इसके एक दिन पहले भी पांच घंटे तक आपूर्ति बंद थी। चौबीस घंटे के अंदर लगातार दूसरी बार ढढनी और ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले दस फीडरों के करीब चालीस गावों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वजह तिवारीपुर गांव के पास हाईटेंशन 33 हजार विद्युत आपूर्ति लाइन का क्लास आर्म बृहस्पतिवार की देर रात तेज धमाके के साथ टूट गया। संयोग था कि घटना के दौरान कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। अवर अभियंता शशिकांत पटेल, दुर्गविजय प्रसाद, बाबू खान, संजय यादव, पप्पू, सद्दाम, रामकृत ने कड़ी मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूर्ण किया। तब जाकर करीब साढ़े बारह बजे तेरह घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। मालूम हो कि बीते 14 जनवरी की भोर में बेटाबर व ढढनी के बीच हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट आने से करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। लोगों का कहना है कि ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता की उदासीनता के कारण आए दिन फाल्ट से लोगों को जुझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।