फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elections will decide the direction of politics

राजनीति की दिशा तय करेगा चुनाव

Tue, 21 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Elections will decide the direction of politics
विरनो में भाजपा की चुनावी सभा में बोलते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा का यह चुनाव महज सरकार बनाने का नहीं है। यह चुनाव वर्ष 2019 में देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। आगामी लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि भी इसी चुनाव में लिखी जाएगी। इस बार हमें प्रदेश की विधानसभा में तीन सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद विस के नोनहरा, सोनाड़ी एवं सेमरा तथा जंगीपुर विस के भोजापुर, महाहर एवं बिरनो की सभा में उन्होंने कहा कि अगर हम आज नहीं चेते तो हमारी आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रदेश को गर्त में भेजने का कार्य वर्तमान एवं पूर्व की प्रदेश की सरकारों ने किया है।
विज्ञापन


भोजापुर की सभा में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर बीपीएल सूची का पुन: पात्रता निरीक्षण कराकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर जंगीपुर विस के प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, प्रभुनाथ चौहान, नवीन जायसवाल, उदयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, उमाशंकर कुशवाहा, रामहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed