फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elections for 54 members and one head on 20 December

54 ग्राम पंचायत सदस्य, एक प्रधान का 20 दिसंबर को होगा चुनाव

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elections for 54 members and one head on 20 December
जिले में रिक्त प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव आगामी बीस दिसंबर को होगा। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में विभिन्न ब्लाकों में सदस्य पद के रिक्त 54 तथा सादात ब्लाक के परसनी कला गांव में रिक्त प्रधान पद के लिए निर्धारित तिथि पर वोट डाला जाएगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा। इसक्रम में 13 दिसंबर को दिन में 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने और तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह् आवंटित किया जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान और 21 दिसंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जो गणना पूरी होने तक जारी रहेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिले में रिक्त सदस्यों और प्रधान पदों वाले स्थानों का पूर्ण विवरण आठ दिसंबर तक सार्वजनिक कर एक प्रति डीएम कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए नामांकन फार्मा की बिक्री आठ दिसंबर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed