फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Election will be held for five seats of BTC and three seats of Pradhan

बीडीसी के पांच और प्रधान की तीन सीटों के लिए होगा चुनाव

Thu, 03 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Election will be held for five seats of BTC and three seats of Pradhan
गाजीपुर/सुहवल। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तारीख का एलान होने के बाद चुनाव की सरगर्मी एक बार फिर से बढ़ गई है। बीते 29 अप्रैल को जिले के सोलह विकासखंडों की 1238 ग्राम पंचायत, 1679 क्षेत्र पंचायत तथा 15680 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 5672 पद पर किसी की ओर से नामांकन न किए जाने से यह पद रिक्त रह गए थे। इसके अलावा तीन निर्वाचित प्रधानों का कोरोना काल में निधन होने से यह पद रिक्त हो गया था। पंचायत उपचुनाव के लिए पिछले दिनों आयोग की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। इस उपचुनाव के लिए आगामी छह जून को नामांकन होगा जबकि 12 जून को मतदान एवं 14 जून को मतगणना की तिथि निर्धारित है। कुछ दिनों पहले जिले की 738 ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है। जबकि शेष 500 ग्राम पंचायतों का गठन दो तिहाई सदस्यों की संख्या न होने से नव निर्वाचित प्रधान अभी तक शपथ नहीं ले सके हैं। जो नव निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं उनका इस बार सदस्यों के होने वाले उपचुनाव में इस बात पर जोर है कि उनकी पंचायतों में निर्धारित सदस्यों का चुनाव हो सके ताकि उनके पंचायत के गठन की प्रक्रिया हो सके। वह शपथ ग्रहण कर पंचायत में विकास की रफ्तार को आगे बढा सकें। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है। बताया कि दो तिहाई सदस्यों का चुनाव होने के बाद शेष पंचायतों के गठन का काम पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed