फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   election

प्रधान पद की तीन सीट के लिए 11 ने किया नामांकन दाखिल

Sun, 06 Jun 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
election
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया रविवार से शुरु हो गई। प्रधान पद की तीन सीट के लिए 11 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच सीट के लिए 23 ने नामांकन किया। इसमें एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य देर शाम तक जारी था। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत का उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत प्रधान पद की तीन एवं बीडीसी की पांच सीटों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य की 5672 सीट के लिए 12 जून को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई। जमानिया : आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि देवा बैरनपुर ग्राम प्रधान पद पर पांच और 286 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 330 ने नामांकन किया। बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। मुहम्मदाबाद : ग्राम पंचायत सदस्य के 290 में 255 पद पर एक उम्मीदवार की ओर से पर्चा दाखिल किया गया। जबकि 33 स्थानों पर एक से अधिक प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया। रेवतीपुर : ब्लाक मुख्यालय पर 192 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 203 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। मरदह : ग्राम पंचायतों में रिक्त 263 वार्ड सदस्य पदों पर 278 नामांकन पत्र दाखिल हुए। त्रिलाड़ी तृतीय वार्ड संख्या 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया। सेवराई : खंड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 81 वार्डों के सापेक्ष 98 नामांकन में 91 पत्र वैध पाए गए जबकि सात निरस्त हो गए। सादात : मजुई वार्ड 103 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए छह प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया। दुबिहा : करीमुद्दीनपुर वार्ड-76 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर एक उम्मीदवार प्रेमा देवी की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। कासिमाबाद : क्षेत्र पंचायत सदस्य दरियापुर वार्ड-58 के लिए पांच तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 598 पद में एक पर्चा निरस्त होने के बाद 597 प्रत्याशी हैं। मौधा संवाददाता के अनुसार गोपालपुर द्वितीय वार्ड-70 बीडीसी के लिए चार तथा नेवादा चकिया प्रधान पद की सीट के लिए चार ने पर्चा दाखिल किया। भांवरकोल : चक अहमद कला प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed