{"_id":"61af9da992c7782db131ea84","slug":"election-cell-will-be-formed-in-police-line-ghazipur-news-vns62666035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में होगा चुनाव सेल का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में होगा चुनाव सेल का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस महकमा तैयारियों में जुट गया है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह अपराध समीक्षा बैठक में इसके लिए थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में एक चुनाव सेल का गठन भी होगा। यहां से मानीटरिंग की जाएगी। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पिछले चुनावों में जिन लोगों ने भी उपद्रव किया था, उन्हें चिह्नित करने के साथ ही प्रत्येक थानों में ऐसे लोगों को सूची भी बनाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराना लक्ष्य है। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। कहा कि मातहत अधिकारियों की ओर से इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने पिछले पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में व्यवधान डालने वाले या व्यवधान की कोशिश करने वालों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस लाइन में जो चुनाव सेल बन रही है, उस पर प्रतिदिन जिले की पुलिस रिपोर्ट करेगी। कुछ भी होगा तो चुनाव सेल को अवगत कराया जाएगा, जहां से उचित कार्रवाई की जाएगी। जिन-जिन थाना क्षेत्रों में संवेदनशील और अतिसंवेदशील बूथों की संख्या अधिक होगी, वहां पुलिस की विशेष नजर होगी। जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।