फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eighth grade students in the partner shot

आठवीं के छात्र ने कक्षा में साथी को मारी गोली

Fri, 01 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eighth grade students in the partner shot
कोतवाली क्षेत्र के रौजा स्थित चंदननगर कालोनी में होली क्रास पब्लिक स्कूल गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे आठवीं के एक छात्र ने कक्षा में पढ़ाई के दौरान अपने दोस्त शैलेंद्र यादव (13) को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को
विज्ञापन


अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र भाग गया। दोनों के बीच बुधवार को खेल-खेल में हाथापाई हुई थी। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस
विज्ञापन


अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में शिक्षक सुनील सिंह ने कोतवाली में छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिले में इस तरह की यह पहली घटना है।

शहर से सटे रौजा की चंदन कालोनी स्थित होली क्रास पब्लिक स्कूल गुरुवार को खुला था। प्रार्थना के बाद सुबह साढ़े आठ बजे कक्षाएं चलनी शुरू हुईं। आठवीं की कक्षा में शिक्षक सुनील सिंह दूसरे पीरियड में बच्चों को गणित पढ़ा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


थे। सुनील सिंह ने बताया कि वह पढ़ा रहे थे कि करीब साढ़े नौ बजे फायरिंग हुई तो वह चौंक गए। देखा कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव निवासी छात्र शैलेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव गोली लगने से लहूलुहान है। घटना के बाद

रेवतीपुर गांव निवासी छात्र तमंचा लेकर भागते देखा। वह अपनी बैग कक्षा में छोड़ गया। शैलेंद्र आगे की सीट पर बैठा था । शैलेंद्र को पीछे से गोली मारी गई जिससे गोली उसकी हिप पर लगी। प्रिंसिपल कृपानंद मिश्र ने घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद शिक्षकों ने छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की


जानकारी होने पर एसपी सिटी लल्लन राय, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह, शहर कोतवाल केके मिश्र मौके पर पहुंच गए। आरोपी छात्र अभिषेक राय विद्यालय के बगल में स्थित नंदिनी सिंह के मकान में मां के साथ रहता है। पुलिस ने किराये के मकान पर भी पहुंची जहां आरोपी छात्र और उसके अभिभावक नहीं मिले। इस मामले में स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed