{"_id":"668b64f00f3446230d0a430a","slug":"eight-people-died-in-three-districts-of-purvanchal-due-to-lightning-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: बिजली गिरने से पूर्वांचल के तीन जिलों में आठ लोगों की मौत, केवल गाजीपुर में चार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: बिजली गिरने से पूर्वांचल के तीन जिलों में आठ लोगों की मौत, केवल गाजीपुर में चार की गई जान
Mon, 08 Jul 2024 09:33 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Jul 2024 09:33 AM IST
सार
मौसम का असर फसलों पर ही नहीं लोगों पर भी पड़ रहा है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं सब्जियां बर्बाद हो रही हैं। वहीं बिजली गिरने से कईयों की जान जा रही है। रविवार को ही पूर्वांचल के तीन जिलों में आठ लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के बीच बिजली गिरने से रविवार को पूर्वांचल के तीन जिलों में आठ लोगों की मौत हो गई। नौ लोग झुलस गए। गाजीपुर में पशु पालक समेत 4 की मौत हुई है। जमानिया के रोहुणा निवासी बाबूलाल गोड़ (45), देवकली के रामपुर निवासी गोपाल राम (26), मुहम्मदाबाद कोतवाली के परानपुर के नितेश कुमार राजभर (22) और कासिमाबाद के टोडरपुर गांव निवासी शोभन राजभर (50) की मौत हुई है।
विज्ञापन
जौनपुर के शाहगंज के नगर के छिडवां भांदी मोहल्ला निवासी गौतम राजभर की धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। अर्गपुर खुर्द गांव निवासी सूरज (16) की बिजली गिरने से मौत हो गई और उसकी मां संगीता देवी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के मऊपरासीन में भेड़ चरा रहे तरवां के जामूडीह गांव निवासी रामाशीष पाल (38) की भी मौत हो गई। उधर, पवई में धान की रोपाई के दौरान एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन