फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   education

बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की

Thu, 19 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
education
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक गुरुवार को क्लब के प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई। इसमें जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में क्लब के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता अक्तूबर माह में सदर, नंदगंज, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, दिलदारनगर, सादात, मनिहारी, जमानिया एवं मरदह क्षेत्र के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी जिसमें कक्षा चार से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। क्लब के परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग को राष्ट्रीय पक्षी, ज्येष्ठ वर्ग को तैराकी का दृश्य तथा वरिष्ठ वर्ग को सेटेलाइट प्रक्षेपण का दृश्य पर चित्र बनाना होगा। निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग को वन-महोत्सव, ज्येष्ठ वर्ग में अपने क्षेत्र के बाजार की परिकल्पना तथा वरिष्ठ वर्ग को कलम तलवार से शक्तिशाली विषय पर निबंध लिखना होगा। बताया कि द्वितीय चरण में जनपद स्तरीय वाद विवाद एवं‘‘आवाज की आगाज ‘‘ गायन प्रतियोगिता तथा तृतीय चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह के प्रथम या द्वितीय पक्ष में जिला मुख्यालय पर कराया जाएगा। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा चार से स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक वर्ग भी शामिल हो सकेंगे। क्लब के पीआरओ अविनाश आनंद ने बताया की इन सभी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 सितंबर निर्धारित की गई है। चयनित प्रतियोगियों को क्लब की तरफ से आयोजित वार्षिक समारोह ‘‘ 24वें वेलफेयर उत्सव ‘‘ में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, जनपद गवर्नर पवन पांडेय, कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद, आडिटर डा. जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, रामकुमार, नौशाद अहमद, रामनगीना प्रजापति, सतेंद्र श्रीवास्तव, अजय दूबे आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. शरद कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed