{"_id":"bfdbd9becd14fcabc31607c1d8273cc2","slug":"education-and-social-development-of-the-country-as-possible-manoj-sinha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही देश और समाज का विकास संभव: मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही देश और समाज का विकास संभव: मनोज सिन्हा
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विकास की कुंजी है। बच्चों को उच्चशिक्षा देकर ही देश और समाज का विकास किया जा सकता है। जरूरत शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की भी है। देश में गणितज्ञों की कमी है। गणित के ज्ञान के बिना उच्च कोटि के इंजीनियर
नहीं तैयार हो सकते। ये बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को सिखड़ी स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में कहीं।
उन्होंने पं. मदनमोहन मालवीय को आदर्श शिक्षाविद् बताते हुए उनके उपदेशों से प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि महामना भारतीय संस्कृति के वाहक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। हमे उनसे प्रेरणा लेनी
चाहिए। छात्रों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों की प्रतिभा का सर्वागीण विकास होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बच्चों के सांस्कृतिक
कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। छात्रों ने स्वागत गीत, राष्ट्र गान, कव्वाली की मनमोहक प्रस्तुत किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सराहना बटोरी।
कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि और श्री सिन्हा ने मां सरस्वती और महामना के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रधानाचार्य पारस राय ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्तृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह,
राजेश भारद्वाज, गुलाब कुशवाहा, रामाश्रय चौहान, राजेश सोनकर, डॉ. दुर्विजय सिंह यादव, लल्लन यादव तथा नरेंद्र मौर्य उपस्थित थे। अध्यक्षता एमएलसी केदार नाथ सिंह और संचालन अध्यापक गौरीशंकर पांडेय ने की। अंत में प्रधानाचार्य पारस राय ने आभार व्यक्त किया।