{"_id":"f88d27312ef2d65e9bdccf125d03bf5f","slug":"during-the-election-campaign-lasted-shot-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के दौरान चली गोली, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के दौरान चली गोली, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पद के चुनाव प्रचार के दौरान कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली। दोनों पक्षों से हुई फायरिंग में पहले पक्ष का एक वृद्ध और दूसरे पक्ष का एक युवक गोली से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
देवरिया गांव के निवासी संतोष राय और कमलेश राय की पत्नी ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन करने के बाद गांव लौटीं। इनके साथ उनके समर्थक भी थे। देवरिया गांव में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हो-हल्ला के बीच पिस्टल और रिवाल्वर से गोली चली।
इस दौरान गोली लगने से जयगोविंद राय (65) और रितेश राय (40) घायल हो गए। जय गोविंद को जांघ में और रितेश राय को बाएं हाथ में गोली लगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों के परिवार और समर्थक आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ को देखते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। जिला अस्पताल में आए दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद के बाद गोली चली। रात आठ बजे तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली थी। मामले की छानबीन करते हुए घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
चुनावी रंजिश को लेकर गोली चली है। दोनों घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक