{"_id":"6203fe53d815a678be03daed","slug":"due-to-cloudy-weather-with-cold-winds-kapkapi-remained-ghazipur-news-vns637811065","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं संग बादल छाए रहने से बनी रही कपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचने के लिए भदौरा में अलाव तापते लोग। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। बीते कुछ दिनों से खुशगवार मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। सुबह सर्द हवाओं संग बादल छाए रहने से गलन का प्रभाव बढ़ जाने पर कपकपी बनी रही। दिन में कुछ देर के लिए धूप तो निकली लेकिन उससे खास राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही गलन की वजह से ठिठुरन फिर बढ़ गई जिसका असर बाजार में दिखाई दिया। दुकानों पर काफी कम ग्राहक दिखाई दिए।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ था। दिन में अच्छी धूप निकलने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे थे। इसके चलते बाजारों की रौनक बढ़ गई थी। हालांकि शाम को लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। लोगों में यह उम्मीद थी कि अब ठंड कम हो जाएगी लेकिन बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हवा संग बदली छाने से लोग ठिठुरते नजर आए। कृषि मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे। 10 से 11 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। आगामी समय में बादल रहने तथा बूंदाबांदी होने की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दिया कि फसलों पर किसी भी प्रकार का छिड़काव करने से बचें। मौसम साफ़ रहने पर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।