फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drunk uncle killed nephew by slitting his throat

दर्दनाक: नशे में धुत मामा ने इकलौते भांजे की गला रेतकर हत्या की, हत्यारोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 22 Oct 2021 01:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Drunk uncle killed nephew by slitting his throat
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्थित बस स्टैंड के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे गांजे के नशे में धुत मामा ने तीन वर्षीय इकलौते भांजे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारादात को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिलदारनगर थानाक्षेत्र के मिर्चा गांव निवासी अमजद खां का पुत्र दानियाल(3) मां शबाना खातून के साथ एक वर्ष से बारा गांव में ननिहाल रहता था। गांजे के नशे में धुत मामा अमजद खां घर के एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


आंगन में खेलते समय ले गया कमरे में
इसी बीच किसी बात को लेकर घर के आंगन में खेल रहे अपने इकलौते भांजे दानियाल को कमरे में ले गया और पलंग पर लेटाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर मासूम की मां शबाना खातून सहित परिवार के अन्य सदस्यों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चे की आवाज सुनकर दौड़ पड़े लोग

आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इधर पकड़े जाने के डर से हत्यारोपी मामा घर के पिछले दरवाजे से भागने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेरकर हत्यारोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के साथ शव को कब्जे में ले लिया।

मामा के इस कृत्य से परिजनों एवं ग्रामीणों में मातम छा गया। गहमर कोतवाल त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि हत्यारोपी मामा को हिरासत में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed