{"_id":"593d7a934f1c1baa5d9bf110","slug":"drona-archery-academy-wings-of-the-archers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजों के सपनों को पंख लगा रहा द्रोणा आर्चरी अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजों के सपनों को पंख लगा रहा द्रोणा आर्चरी अकादमी
ghazipur news
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूलके तत्वावधान में पांच दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप आयोजित किया गया है। इसकी शुरूआत रविवार को मुख्य अतिथि जमानिया के तहसीलदार ओमप्रकाश ने तीर चला कर की।
कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के पूर्व प्रबंधक एवं समाजसेवी स्व. संतोष जालानके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दूबे ने कहा कि बीते तीन वर्षों में द्रोणा आर्चरी और जिला तीरंदाजी संघ की ओर से विभिन्न राज्यों से आए तीरंदाजों को तीरंदाजी कौशल से संबंधित जानकारियां दी जा रही है। द्रोणा आर्चरी के बारे में बताते हुए कहा कि शुरूआत में तीन छात्रों के साथ इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी। वर्तमान समय में 60 से अधिक छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। समर कैंप के महत्व के बारे में जानकरी देते हुए उन्होंने कहा कि इस खेल से मन एकाग्रचित एवं शांत रहता है। मन कोशांत और मस्तिष्क के तालमेल से यह खेल खेला जाता है। मुख्य अतिथि जमानिया के तहसीलदार ने वर्ष 2015 में राष्ट्रपति की तरफ सेसम्मानित अंजली कुमारी को मुमेंटो देकर सम्मानित किया। केंद्र के पांच प्रशिक्षुओं प्रमोद कुमार कुशवाहा, सूर्यप्रताप यादव, ओंकारनाथ राय, अनीसयादव एवं अजीत को वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अखिलभारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में राज्यपाल की तरफ से पुरस्कृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रिषु जालान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहाकि क्षेत्र के लोगों में प्रतिभा कि कोई कमी नहीं है। जरूरत है इन खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन की। क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर लाने का विद्यालय हर संभव प्रयास करेगा। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि श्रीकृष्ण मोहन, डॉ. मुकेश सिंह, बृजनंदन सिंह, मनीष राजपूत, जिला तीरंदाजी संघ ोके सचिव नंदू दुबे, अंजनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार, बलबीर सिंह, धनंजय उपाध्याय, राकेश रावत, अतुल गुप्ता, दीपू सिंह आदि उपस्थित थे।