फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drinking water crisis deepens due to supply stagnation

आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहराया

Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens due to supply stagnation
कस्बा स्थित जल निगम की टंगी दो माह से बंद होने के कारण छह गांवों में जलापूर्ति ठप है। इन गांवों के सैकड़ों परिवारों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बहरियाबाद बाजार के उत्तरी छोर पर स्थित जल निगम की टंकी से आराजी कस्बा स्वाद, चकफरीद, हुसैनपुर, चक अब्दुर्रहीम, चक काफिया आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। यह टंकी दो माह से बंद पड़ी है। जल निगम परिसर के दरवाजे पर ताला लटका रहता है। जबकि लगभग आधा दर्जन गांव के सैकड़ों परिवारों के लोग पेयजल के लिए इसी पानी टंकी पर आश्रित हैं। बताया जा रहा है कि उक्त पानी टंकी पर नियुक्त कर्मचारी का अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया गया है। इस कारण पेयजल टंकी पर ताला लटका हुआ है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा। कुछ दिन पूर्व पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की गई थी, लेकिन यह ढाक के तीन पात साबित हुई। केवल दो दिन ही आपूर्ति की गई, वह भी दूषित जल की सप्लाई हुई। बताया गया कि पाइप लीकेज के कारण दूषित जल आ रहा है और फिर स्थिति जस की तस हो गई। इस संबंध में जल निगम के जेई गणेश शंकर ने कहा कि अभी जल्द ही उन्होंने चार्ज लिया है। संज्ञान में आते ही उस पर काम शुरू कर दिया है। लीकेज पाइप की वेल्डिंग की जा रही है। एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed