{"_id":"6258569726a34e6a7337d6c2","slug":"dozens-of-toilets-locked-villagers-angry-ghazipur-news-vns6483439194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों शौचालयों पर ताला बंद, ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों शौचालयों पर ताला बंद, ग्रामीण आक्रोशित
विज्ञापन
मरदह ब्लॉक के दुर्खुशी गांव में सात लाख पचास हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय पर महीनों से ताला लगा है। जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रर्दशन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय 2020-21 में बन कर तैयार हो चुका है लेकिन छह महीने से इस पर ताला लगा है। यहां तीन महीने पहले शौचालय के सामने लगे हैंडपंप और समरसेबल को निकाल लिया गया। अगर जल्द से जल्द शौचालय को चालू नहीं किया गया तो ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रर्दशन करने वालों में चंदन गोंड, राज किशोर शर्मा, गोलू खरवार, सतीश शर्मा, अजय शर्मा अजीत, राजा विश्वकर्मा, शिवम, रिया, खुशी, घंटू, आदर्श परी, हिमांशु, रुबीना और नबी अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मालूम हो कि मरदह ब्लाक के अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताला लगे हैं। जिससे स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग में नहीं आ रहे हैं। कई जगहों पर ताला लटकने की प्रमुख वजह तैनात कर्मचारियों का लापता रहना भी बताया जा रहा है। वहीं, मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी जिम्मेदार कुछ बोल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पड़ताल के दौरान विकासखंड क्षेत्र के गेहुड़ी, बेलसड़ी, फेफरा, तेजपुरा, नरवर, नोनरा, सुलेमापुर देवकली, डंडापुर, सराय मुबारक, सिगेंरा और दुर्खुर्शी में तैयार सामुदायिक शौचालय में ताला लगा मिला। वहां के लोगों का कहना है कि कई माह पूर्व शौचालय तैयार हो गया। नियमित खोलने के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। लेकिन उनके लापता रहने से और शौचालय पर ताला लटका होने से शौचालय बेमतलब साबित हो रहे हैं।
इस संबंध में एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह का कहना है कि वे मामले से अनभिज्ञ हैं। उक्त शौचालयों समेत अन्य की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।