फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dozed off: Trailer rams into trailer ahead; driver critically injured.

Ghazipur News: झपकी आई, आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ा ट्रेलर, चालक गंभीर

Mon, 08 Jun 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dozed off: Trailer rams into trailer ahead; driver critically injured.
हैदरगंज गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के बीच लेन में खड़ा क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी गजानंद सिंह यादव ने बताया कि अंबेडकरनगर जनपद के परसादीपुर गांव निवासी शिवपूजन ट्रेलर लेकर बिहार बालू लोड करने जा रहा था। रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर-309 पर धरवार कला गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इससे यह हादसा हो गया। जबकि चालक केबिन में फंस गया। एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। सुरक्षा टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आम लदे डीसीएम ने ट्रेलर में मारी टक्कर
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार को आम लदे डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि डीसीएम पर आम लादकर चालक सैदपुर कोतवाली के नेवाद गांव निवासी अनिल वर्मा वाराणसी से गोरखपुर जा रहे थे। हैदरगंज गांव के पास सुबह 5 बजे डीसीएम ने आगे जा रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और भाग गया। ऐसे में सुबह पांच बजे से डीसीएम फोरलेन के एक लेन में खड़ी रही। दोपहर 11 बजे आठ घंटे बाद फोरलेन कर्मियों ने किसी तरह से डीसीएम को सड़क के एक तरफ खड़ा कराया। इसके बाद उस लेन से बड़े वाहनों आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed